Voice Of The People

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस,लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी 2019 में छोड़ी थी नौकरी

बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने रिटायरमेंट से 5 महीने पहले ही वीआरएस ले लिया है। जी हां ताजा जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे रिटायर हो चुके हैं। आपको बता दें कि,डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे फरवरी, 2021 में वे रिटायर होने वाले थे।

उनके पद छोड़ने के बाद अब डीजी होमगार्ड एसके सिंघल को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडेय आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

उनकी राजनीती में आने की खबरे इस लिए भी तेज है क्योकि हाल में ही जदयू के बक्सर जिलाध्यक्ष के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद उनके बक्सर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। वीआरएस लेने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे।

आपको बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। संयुक्त बिहार में कई जिलों के एसपी और रेंज डीआईजी के अलावा वे मुजफ्फरपुर के जोनल आईजी भी रहे हैं। एडीजी मुख्यालय और डीजी बीएमपी का भी उन्होंने पद संभाला था। केएस द्विवेदी के सेवानिवृत होने के बाद फरवरी, 2019 में बिहार के डीजीपी नियुक्त किए गए थे।

राजनीती के चलते पहले भी छोड़ चुकें है नौकरी

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि,आईजी रहते हुए एक बार गुप्तेश्वर पांडेय ने साल 2009 में वीआरएस ले लिया था। तब उनके बक्सर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि बाद में वे किसी भी दल से चुनावी मैदान में नहीं उतरे और वीआरएस को भी वापस ले लिया था।

 

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest