Home Featured स्टेन स्वामी ने जेजे अस्पताल में भर्ती होने से इनकार किया था, पढ़िए रिपोर्ट

स्टेन स्वामी ने जेजे अस्पताल में भर्ती होने से इनकार किया था, पढ़िए रिपोर्ट

0
स्टेन स्वामी ने जेजे अस्पताल में भर्ती होने से इनकार किया था, पढ़िए रिपोर्ट

आज मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में स्टेन स्वामी का निधन हो गया। स्टेन स्वामी अक्टूबर 2020 से ही यूएपीए तहत जेल में बंद थे। 6 जुलाई को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी थी। रविवार से ही उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और आज उनका निधन हो गया। 29 मई से स्वामी का इलाज मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में चल रहा था। बता दे कि स्वामी के निधन पर विपक्ष के तमाम नेताओं ने दुख जाहिर किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एक वृद्ध व्यक्ति के साथ सरकार ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। हालांकि एक सच्चाई और सामने आ रही है।

 

बता दें कि एक सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार स्टेन स्वामी को हॉस्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन एक दूसरी बेंच ने यह आदेश दिया कि उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया जाए और उसके बाद 29 मई 2021 को उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें कई बीमारियां थी और वो लोअर बैक पेन से ग्रसित थे और दोनों कानों से सुन भी नहीं पाते थे।

 

 

बता दें कि पिछले हफ्ते ही सरकारी जेजे अस्पताल ने स्टेन स्वामी का चेकअप किया था और इसके अनुसार हॉस्पिटल ने अपनी रिपोर्ट बनाई थी। हॉस्पिटल की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें भर्ती करने की आवश्यकता नहीं थी। उन्हें वीकनेस था और अन्य बीमारियां थी, उन्हें फिजिकल सहायता की जरूरत थी। स्वामी ने चर्च के स्वामित्व वाले होली फैमिली अस्पताल में भर्ती होने के लिए जोर दिया।

आपको बता दें कि वीडियो कांफ्रेंस से सुनवाई के दौरान बॉन्बे हाईकोर्ट ने स्वामी से पूछा था कि आपका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। क्या आप सरकारी अस्पताल में भर्ती होना चाहेंगे? इसके जवाब में स्वामी ने कोर्ट से कहा था कि वह इसी जेल में मरना पसंद करेंगे लेकिन वह अस्पताल में एडमिट नहीं होना चाहेंगे। उन्होंने कहा इसके पहले वह दो बार जेजे अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं और उन्हें नहीं लगता कि वहां उनकी मदद हो पाएगी। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि वह सरकारी अस्पताल में नहीं एडमिट होना चाहते हैं। उन्हें घर भेज दिया जाए नहीं तो उनकी मौत जेल में ही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here