Voice Of The People

अब यूपी में 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे स्कूटी पर निकल सकती है।: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

- Advertisement -

खुशी गुप्ता, जन की बात

गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राधमोहन सिंह, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, अनुराग ठाकुर ने भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज किया। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह ने अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र भी दिया। साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। आपको बता दें कि अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लगभग आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी करारे हमले किए और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की स्थिति को सुधारने का काम किया है।

उन्होंने कई बातें की थी, उन्होंने कहा कि “आज मैं यहां भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत कराने आया हूं। आज मैं यहां आया हूं तो आपको जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि यह बाबा विश्वनाथ और भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव और कबीर की भूमि है।” आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं।भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया है।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest