Voice Of The People

हम एक ऐसे नायक (बिरसा मुंडा) को याद कर रहे हैं, जिनका राष्ट्रीय संघर्ष में योगदान अद्वितीय रहा।: बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग

- Advertisement -

कल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती है। आज उनकी 147वी जयंती की पूर्व संध्या पर जन की बात ने एक विशेष ब्रॉडकास्ट शो आयोजित किया, जिसमें प्रदीप भंडारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और बीजेपी नेता और बिरसा मुंडा पर किताब लिखने वाले लेखक तुहीन सिन्हा भी शामिल हुए। बता दें कि इस ब्रॉडकास्ट शो में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बिरसा मुंडा के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उनकी विरासत पर भी चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि आत्मा को जकड़ने वाली जंजीरों को सिर्फ आत्म बल ही तोड़ सकता है। भगवान बिरसा मुंडा और उनकी विरासत सबको प्रेरित करते हैं।

प्रदीप भंडारी के साथ भगवान बिरसा मुंडा की विरासत पर चर्चा करने के लिए जन की बात पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि , “हम एक ऐसे नायक को याद कर रहे हैं, जिनका राष्ट्रीय संघर्ष में योगदान अद्वितीय रहा है। मैं सभी से ”वनवासी” शब्द का इस्तेमाल करने का अनुरोध करूंगा। हम अपने प्रकृति-प्रेमियों को पवित्र मानते हैं। आदिवासी नहीं वनवासी। आदिवासी शब्द का प्रयोग वनवासी के बारे में अंग्रेजों के विचार को आगे बढ़ाता है। वनवासियों ने सबसे बहादुर बहादुर लोगों को पैदा किया है। वनवासी वे हैं जो प्रकृति के सबसे करीब हैं। ब्रिटिश या ब्रिटिश समर्थक क्रांतिकारियों ने भारतीय इतिहास लिखा। हम स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को कैसे भूल सकते हैं?

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2021 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करके भारत के सबसे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को सबसे उपयुक्त श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों और बेजोड़ नेतृत्व के कारण भारत की विकास गाथा को विश्व स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है। जब स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘अंगरेजो भारत छोडो’ का नारा दिया था, तब उन्होंने ऐसा ऐसे समय में किया था जब जर्मनी के खिलाफ विश्व युद्ध में अंग्रेजों की जीत हुई थी। यह वह भावना है जो हम सभी में प्रेरणा की भावना को प्रज्वलित करती है। भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 147वीं जयंती पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत सम्मानित करना सही दिशा में एक कदम है।

आपको बता दें कि इस स्पेशल ब्रॉडकास्ट पर लेखक और बीजेपी नेता तुहीन सिन्हा की बिरसा मुंडा पर किताब “द लेजंड ऑफ बिरसा मुंडा” का प्रोमो भी लॉन्च हुआ और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने उन्हें बधाई दी। तरुण चुग ने कहा कि लेखक तुहिन सिन्हा को भगवान बिरसा मुंडा पर एक अच्छी तरह से शोध करने के लिए बधाई देता हूं।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest