Voice Of The People

भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जन की बात का विशेष शो

केंद्र सरकार ने आगामी 15 नवंबर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। 15-22 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिसमें केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदाय के योगदान को दर्शाने के लिए कई पहल की हैं। 15 नवंबर को मध्यप्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने जा रही है। इस सिलसिले में एक विशाल आदिवासी सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 5 लाख आदिवासियों के शामिल होने की संभावना है।

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत पर चर्चा करने के लिए आज जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने एक विशेष ब्रॉडकास्ट आयोजित किया है। इस ब्रॉडकास्ट में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और बिरसा मुंडा पर किताब लिख चुके “द लीजेंड ऑफ बिरसा मुंडा” के लेखक तुहीन सिन्हा भी जुड़ेंगे।

आपको बता दें कि जन की बात के यूट्यूब और ट्वीटर पेज पर आज शाम 6 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रदीप भंडारी के साथ लाइव होंगे और इस चर्चा में आज़दी के सबसे बड़े आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को लेकर चर्चा होगी। इस ब्रॉडकास्ट के दौरान बीजेपी नेता और लेखक तुहीन सिन्हा की बुक का प्रोमो भी लॉन्च होगा। बता दें कि तुहीन सिन्हा बीजेपी के नेता है। साथ ही साथ एक लेखक भी हैं और उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर एक किताब लिखी है। इस क़िताब का नाम है “द लीजेंड ऑफ बिरसा मुंडा”।

SHARE

Must Read

Latest