Voice Of The People

जन की बात – इंडिया न्यूज़ ओपिनियन पोल: पंजाब में आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक वोट शेयर का अनुमान

हिमानी जोशी, जन की बात

प्रदीप भंडारी और जन की बात की टीम ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपने राजनीतिक आईपीएल के तहत आज दूसरे दिन उत्तराखंड और पंजाब चुनाव का ओपिनियन पोल भी जारी कर दिया है। तीन महीने बाद 5 राज्यों में चुनाव है और पंजाब में भी चुनाव है। पंजाब में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। आने वाले कुछ समय में विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के अलावा आम आदमी पार्टी भी सूबे में जान झोंके हुए है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं।

जन की बात की टीम पिछले 1 महीने से पंजाब में सर्वे कर रही थी और यह जानने की कोशिश में जुटी थी कि आखिर चुनावी मौसम में जनता की राय क्या है? इसे लेकर सर्वे में लोगों से विभिन्न सवाल किए गएI पूछा गया कि पंजाब की जनता इस बार किसे अपना मुख्यमंत्री चाहती है ? जन की बात के अब तक के सर्वे के अनुसार इस बार पंजाब की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही हैI

प्रदीप भंडारी के सर्वे के हिसाब से आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है I आम आदमी पार्टी 37.80 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं और वही कांग्रेस को 34.70 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं I जबकि अकाली दल को  20.5 प्रतिशत वोट मिलती दिखाई दे रहे है। वहीं पर बीजेपी को 5 प्रतिशत और अन्य को 2 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

Ihttps://twitter.com/jankibaat1/status/1474405569595252740?t=IoJHU5GvGCYd_E32d-y3hQ&s=19

SHARE

Must Read

Latest