Voice Of The People

जन की बात – इंडिया न्यूज़ ओपीनियन पोल: पंजाब में आम आदमी पार्टी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

हिमानी जोशी, जन की बात

आने वाले 3 महीनों में यह तय हो जाएगा कि पंजाब में किस पार्टी की बनेगी सरकार और आने वाले कुछ समय में जल्द ही पंजाब में चुनावी तारीखों का भी ऐलान होने वाला है। जनता में यह भी जानने की उत्सुकता है कि पंजाब में क्या आम आदमी पार्टी की बनेगी सरकार या फिर से आएगी कांग्रेस की सरकार?

आपको बता दें कि इसी को लेकर आज प्रदीप भंडारी ने जन की बात का सबसे सटीक ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया। इस ओपिनियन पोल के माध्यम से जन की बात ने बताया की पंजाब में वर्तमान में 22 दिसंबर तक की स्थिति क्या है? कौन सा दल आगे है और कौन से दल को कितना प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है? पंजाब में क्या होंगे इस बार जनता के मुद्दे? पंजाब में कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अधिक लोकप्रिय है? पंजाब की जनता मुख्यमंत्री के रूप में किस को देखना चाहती है? इन सभी सवालों के जवाब आज के ओपिनियन पोल में प्रदीप भंडारी ने दिए I

जन की बात की टीम ने ग्राउंड पर जाकर पंजाब की 117 सीटों पर लगभग 12 हजार लोगों से बात की। जिसके बाद जन की बात का ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया गया I पंजाब में प्रदीप भंडारी के जन की बात के पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक 50-57 सीट मिलती दिखाई दे रही है I 22 दिसंबर तक के सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी को 50-57 सीट मिलती दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस को  40-46  सीट मिलती दिखाई दे रही है। जबकि अकाली दल और बीएसपी के गठबंधन को 19-16 सीट मिलती दिखाई दे रही है। वहीं पर बीजेपी को 0-3 सीट मिलती दिखाई दे रही है I

प्रदीप भंडारी के जन की बात – इंडिया न्यूज़ पोल के अनुसार पंजाब में अगर अभी चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और कोई नया मुख्यमंत्री बनेगा। वर्तमान में आम आदमी पार्टी को जन की बात के पोल के अनुसार पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

SHARE

Must Read

Latest