Voice Of The People

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुआ जानलेवा हमला, जानिए किसने किया था हमला

- Advertisement -

जापान में एक चुनावी सभा के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी मारी गयी। हमला दिन के करीब 11 बजे जापान के शहर नारा के पश्चिमी क्षेत्र में हुआ। हमले के समय आबे जापान में होने वाले चुनाव का प्रचार कर रहे थे।

घटना के तुरंत बाद करीब 42 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यमगामी टेटसूया नाम का ये व्यक्ति जिसपे पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारने का आरोप है वो जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है।

करीब 42 साल का ये व्यक्ति ने पूर्व प्रधानमंत्री को पीछे से गोली मारी। उसने दो गोली चलाई जिसमे से एक उनके बाए सीने में और दूसरी गोली उनके गले मे अटक गई। ये दो गोली लगने के बाद शिंज़ो आबे जमीन पर गिर गए और उनका शर्ट पुरी तरह खून से सन गया।

हमलावर ने हाथ से बने बंदूक का इस्तेमाल किया और उससे ही दो गोली चलाई। पूर्व प्रधानमंत्री के ‘हत्या के प्रयास’ के आरोप में यमगामी टेटसूया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यमगामी ने जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल को 2005 में छोड़ दिया था।

आपको बताते चले कि शिंजो आबे जापान के इस समय के सबसे कद्दावर नेता हैं और वो सितंबर 2012 से दिसंबर 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहें थे। अपने खराब स्वास्थ्य के कारण दिसंबर 2020 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आज भी जापान में उनके पार्टी का ही प्रधानमंत्री है।

SHARE
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan has 3+ years of experience in journalism. He wrote many articles for our organization. Visit his twitter account @KritarthSingh13

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest