Voice Of The People

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को मारी गई गोली, जाने क्यों मनाया जा रहा है चीन में जश्न

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को शुक्रवार को गोली मार दी गई. जिस समय आबे पर फायरिंग हुई वे एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे. शिंजो आबे को गोली मारने के तुरंत बाद, चीनी राष्ट्रवादियों ने वीबो पर उनकी हत्या का जश्न मनाना शुरू कर दिया, उन्हें मृत्यु की शुभकामनाएं भेजीं और हमलावर को ‘हीरो’ करार दिया. बता दें कि शिंजो आबे पर होममेड गन से फायर किया गया.

दरअसल जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में शिंजो आबे का अहम योगदान माना जाता है. माना जाता है कि चीन इस सूरत को पसंद नहीं करता है. ऐसे में जब खबर आई कि शिंजो आबे को गोली मारी गई है तो चीन में हमलावर को ‘हीरो’ करार दिया गया. चीन के सोशल मीडिया वीबो पर चीन राष्ट्रवादियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.

पूर्व प्रधानमंत्री आबे की ‘हालत गंभीर’, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दी जानकारी. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ‘हालत गंभीर’ है. उन्होंने आबे के ठीक होने की उम्मीद जताई। आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त गोली मारी गई. स्थानीय दमकल अधिकारी मोकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाते वक्त उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गई थी.

SHARE

Must Read

Latest