द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई कहा- भारत ने इतिहास रच दिया

द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। वह इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रिपति होंगी। उनकी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे और उनको जीत की बधाई दी। इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय की एक बेटी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के साथ ही भारत ने इतिहास लिखा है. द्रोपदी मुर्मू की जिंदगी, मिसाल कायम करने वाली, उनकी कामयाबी हर भारतीय को प्रेरित करेगी, वह नागरिकों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं।

 

पीएम मोदी ने आगे कहा की “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।”

देश के लिए अत्यंत गौरव का पलः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Must Read

Latest