Voice Of The People

बिहार के बेगूसराय में गोली कांड एक की मौत: 30 किलोमीटर से ज्यादा अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने बिहार पुलिस और नीतीश सरकार दोनों को खुली चुनौती देते हुए एक घंटे तक जिले के एक कोने से दूसरे कोने तक एनएच पर 30 किलोमीटर से ज्यादा अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।

भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि 2 बाइक से 4 सीरियल शूटर्स आए थे। गाड़ी पर पीछे बैठे लोगों ने फायरिंग की है। गाड़ी चलाने वालों ने मास्क लगा रखा था। तस्वीरों से साफ हुआ है कि 2 बाइक से वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी आरोपी यंग हैं।

40 मिनट में 30 किलोमीटर के दायरे में जो आया शूट करते गए
NH-28 पर काले रंग का हेलमेट और सफेद शर्ट पहनकर एक बदमाश बाइक चला रहा था, पीछे बैठा युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। दोनों बदमाशों ने 40 मिनट में 30 किलोमीटर की दूरी तक फायरिंग करते रहे। इस दौरान उन्होंने 11 लोगों को गोली मारी।

7 जिलों में अलर्ट,नाकाबंदी और छापेमारी

बेगूसराय में फायरिंग के बाद 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। बेगूसराय जिले में पहली बार इस तरह सरेशाम गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। घटना स्थलों पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बदमाश घटना को अंजाम देकर बछवाड़ा के रास्ते आराम से भाग निकले जबकि रास्ते में कम से कम तीन थाना या ओपी एनएच पर ही है।

सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार और हिन्दुस्तान के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार और हिन्दुस्तान के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। यह बहुत दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार के लोग दहशत में जी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में फौरन हस्तक्षेप करना चाहिए।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest