Voice Of The People

अगर कांग्रेस को 2024 में कोई भविष्य दिखाई देता तो ये यात्रा सबसे ज्यादा समय तक गुजरात और हिमाचल में चलती- प्रदीप भंडारी की दलील

इंडिया न्यूज़ पर देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो जनता का मुकदमा के एंकर व इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ डायरेक्टर प्रदीप भंडारी ने आज अपने शो में राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा का ऐसा विश्लेषण किया जिससे पूरे देशवासियों को ध्यान से देखना और समझना चाहिए।

प्रदीप भंडारी ने अपनी दलील में कहा कि, “भारत जोड़ो यात्रा” भारत जोड़ने के बजाए परिवार जोड़ो ज्यादा नजर आती है। वहीं भारत जोड़े यात्रा कर्नाटक में पहुंची है और मंगलवार और बुधवार को सभी कांग्रेस नेता आराम करेंगे। इसी बीच सोनिया गांधी भी मैसूर पहुंच गई है। प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद हैं। माना जा रहा है कि सभी नेता बैठकर कुछ अहम फैसले भी ले सकते हैं।

इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ डायरेक्टर प्रदीप भंडारी ने अपनी दलील में कहा कि जब परिवार बंटा हुआ होता है तो राज का अंत हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत जोड़ों की आड़ में परिवार जोड़ों की कोशिश की जा रही है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसमें परिवार बंटा हुआ था। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, गुजरात के बड़े नेता, गोवा में विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की। इन सब का ठीकरा एक 80 वर्षीय बुजुर्ग अध्यक्ष पर फोड़ा जाएगा। खैर इनकी कोशिश है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सब जुड़ जाएं।

इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ डायरेक्टर प्रदीप भंडारी ने कहा, “खैर जो कुछ भी हो लेकिन इस यात्रा से राहुल गांधी फिट जरूर हो जाएंगे। जैसे 2009 से लेकर 2014 तक 51 बार राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश की गई। वैसे दिल्ली में बड़े-बड़े पत्रकार बड़ी-बड़ी मैगजींस में उन्हें रीलॉन्च की कोशिश करेंगे और यह मैगजीन बड़े-बड़े लोग भी पढ़ते हैं। 2024 के लिए कांग्रेस को कोई भविष्य नहीं दिख रहा है, क्योंकि ऐसा होता तो मथुरा, वाराणसी में यात्रा होती, गुजरात और हिमाचल में सबसे अधिक समय तक यह यात्रा चलती।”

इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ डायरेक्टर प्रदीप भंडारी ने अपने शो जनता का मुकदमा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का विश्लेषण करते हुए बताया की ये कोई भारत जोड़ो यात्रा नहीं है, ये तो परिवार जोड़ो यात्रा है।

आपको बता दें की इंडिया न्यूज़ पर जनता का मुकदमा प्राइम टाइम में देश का सबसे अधिक देखे जाने वाला शो है. जहाँ जनता के मुद्दे जनता की आवाज को उठाया जाता है।

SHARE

Must Read

Latest