Voice Of The People

पराली के कारण लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, पंजाब सरकार कब करेगी कोई इंतजाम?

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इससे पंजाब में प्रदूषण फैल रहा है। केंद्र सरकार ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। दिल्ली में एक बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस पर चिंता व्यक्त की और कहा कि पंजाब सरकार राज्य में पराली जलाने को रोकने को लेकर कार्यवाही करने में सक्षम नहीं रही है।

पंजाब में पिछले 9 दिन में पराली जलाने की घटनाओं में करीब तीन गुना तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही अभी तक इस मौसम में पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या 2,625 हो गई है। इस साल 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राज्य में पराली जलाने की 718 घटनाएं सामने आई हैं। लुधियाना स्थित ‘पंजाब रिमोट सेंसिंग केंद्र’ के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बुधवार को पराली जलाने की 436 घटनाएं दर्ज की गई।
बता दें कि सोशल मीडिया पर भी लोग पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार को घेरा है। पंजाब में बढ़ता प्रदूषण सभी के लिए चिंता का विषय है।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में बुधवार को किसानों से धान के अवशेष जलाने से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे वायु प्रदूषण के जरिए मानव जीवन को गंभीर खतरा पहुंचता है। इस बीच, पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से पराली जलाने की घटनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए सभी जिलों का नियमित दौरा करने को कहा है।

SHARE

Must Read

Latest