Voice Of The People

Boycott Bollywood से घबराया बॉलीवुड, योगी आदित्यनाथ से बोले सुनील शेट्टी- आप पीएम मोदी से बोले तो ट्रेंड रुक सकता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिन के मुंबई दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, बोनी कपूर और सोनू निगम जैसे सितारों से मुलाकात की। उनसे मिलने का मकसद नोएडा में बन रही फिल्मसिटी में शूटिंग और इन्वेस्टमेंट पर चर्चा करना था।

इस दौरान एक्टर सुनील शेट्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री से कुछ ऐसी गुजारिश कर डाली जिसके बाद अभिनेता जैकी श्रॉफ भी सुनील शेट्टी की पीठ थपथपाते दिखें। सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा कि बॉलीवुड बायकॉट का ट्रेंड आप ही खत्म करा सकते हैं। इंडस्ट्री में हर कोई ड्रग्स नहीं लेता। सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि प्रधानमंत्री से कहें कि बायकॉट बंद करा दें।

आगे सुनील शेट्टी ने कहा कि ऑडिएंस को वापिस थिएटर में लाना बहुत जरूरी है। ये जो हैशटैग चल रहा है #BoycottBollywood आपके कहने से ही रुक सकता है। एक गंदी मछली तो कहीं भी होती है लेकिन उसमें हमसब को आप नहीं गिन सकते कि सब ऐसे ही हैं। अभी के वक़्त में ऑडिएंस के मन में यही है कि हिंदी सिनेमा अच्छी जगह नहीं है।

हमने अच्छी अच्छी फिल्में की है। मैं बॉर्डर जैसी फ़िल्म में था। काफी अच्छी अच्छी फिल्मों में था। लेकिन हमारा जो परसेप्शन चल रहा है कि बॉयकॉट बॉलीवुड, उसको कैसे हटाया जाए। ट्विटर पर ट्रेंड चलता है, उसे कैसे रोका जाए। यूपी हिंदी सिनेमा का हार्टलैंड है। मैं अगर सुनील शेट्टी बना तो इसी यूपी की वजह से।

आगे सुनील शेट्टी ने योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर आप लीड लेंगे तो यह जरूर हट सकता है। 99 फीसदी लोग वैसे नहीं हैं। हम दिन भर ड्रग्स नहीं लेते, हम दिन भर गलत काम नहीं करते हैं। अच्छे काम से भी हमेशा जुड़े हैं, भारत को अगर बाहर के देशों से भारतीय से किसी ने जोड़ा है वह म्यूजिक है और कहानियां है। आप अगर प्रधानमंत्री से कहें तो यह रुक सकता है।

SHARE

Must Read

Latest