Voice Of The People

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन ने किया भावुक पोस्ट, प्रदीप भंडारी ने भी अभिनेता को किया याद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। हालांकि वो अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा याद करते रहते हैं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हर मोड़ पर उनका काफी ज्यादा सपोर्ट किया है।

उन्होंने आज 21 जनवरी को अपने भाई के सुशांत सिंह को जन्मदिन पर उन्हें दिन से याद किया है। उनकी फोटो शेयर करते हुए श्वेता सिंह ने कहा, “आप जहां भी रहे खुश रहे। मुझे हमेशा लगता है कि आप कैलाश पर्वत पर शिव जी के साथ में घूम रहे हैं। जिस तरह से आपने बहुत छोटी उम्र में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा, यही कारण है कि आज लोग दिल से याद करते हैं।”

जन की बात के संस्थापक और इंडिया न्यूज़ के न्यूज डायरेक्टर प्रदीप भंडारी ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सुशांत को उनकी जयंती पर याद करते हुए। एक दुर्लभ प्रतिभा जो बिना किसी समर्थन के भारतीय फिल्म उद्योग में लाखों लोगों की आवाज बन गई। #JusticeForSushant की लड़ाई ने देश को एक किया। आशा है कि न्याय की जीत होगी और सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।”

वहीं सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर फैंस से उनके जन्मदिन पर डॉग शेल्टर पर दान करने की अपील की है। उन्होंने शुक्रवार को लिखा कि कृपया सुशांत के दिन के लिए अपने ड्राफ्ट तैयार रखें। यदि संभव हो तो आप सुशांत और फज (सुशांत का डॉग) को श्रद्धांजलि देने के लिए कल डॉग शेल्टर जा सकते हैं। मैं भी जाने वाली हूं। बता दें कि सुशांत अपने पेट फज के बेहद प्यार करते थे, उस पेट की भी 17 जनवरी को मौत हो गई। इस बात की जानकारी भी उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर दी थी।

SHARE

Must Read

Latest