Voice Of The People

त्रिपुरा में वोटिंग ख़त्म, समय समाप्त होने के बाद भी बूथों पर लंबी कतारें

त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 69.96% वोटिंग हुई है। अभी तक वोटिंग के फाइनल आंकड़े नहीं आए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि वोटिंग का प्रतिशत 75 फ़ीसदी को पार कर गया है। शाम 4 बजे तक वोटिंग होना था लेकिन टाइम खत्म होने के बाद भी बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

बता दें कि पूर्व सीएम बिप्लब देब ने गोमती में वोट डाला है। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, “त्रिपुरा लंबे समय से अंधेरे में था। आज युवा आशान्वित है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्गों ने भरोसा दिखाया है। पहले यह गायब था। लोग आज अपने भविष्य के लिए निर्णय ले रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में, यहां एक बार फिर बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी।”

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने त्रिपुरा कांग्रेस और बीजेपी को नोटिस भेजा है। दोनों दलों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपने आधिकारिक हैंडल से अपने पक्ष में वोट की अपील की है। चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में इस साल 28.14 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 14,15,233 पुरुष, 13,99,289 महिलाएं और 62 ट्रांसजेंडर थीं। 94,815 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जबकि 6,21,505 22-29 आयु वर्ग के हैं।

SHARE

Must Read

Latest