Voice Of The People

देश में राहुल गांधी को कोई नहीं सुन रहा है तो विदेश में जाकर विलाप कर रहे है, भारत का अपमान करना बंद करे: रविशंकर प्रसाद

- Advertisement -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने लंदन दौरे को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर और राहुल के लंदन दौरे को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा। रवि शंकर ने कहा कि विदेश जाते ही आपको क्या हो जाता है, सारी लोकतंत्र शर्म परपंरा मर्यादा सब भूल जाते हैं। राहुल गांधी बोल रहे हैं भारत में हमें बोलने नहीं दिया जाता। सदन में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ भाषण दिया। नार्थ ईस्ट में प्रचार किया कांग्रेस को जीरो मिला। देश में कोई नहीं सुन रहा है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं। लंदन में अपने भाषण में लोकतंत्र, संसद, जनता राजनीतिक व्यवस्था सबका अपमान किया।

रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी ने लंदन में अपने भाषणों में भारत के लोकतंत्र, संसद, राजनीतिक व्यवस्था और भारत की जनता समेत न्याय व्यवस्था और सामरिक सुरक्षा सभी का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा देश सेवा, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र समर्पण के लिए संघ ने बहुत बड़ा काम किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना नेहरू जी भी करते थे, इंदिरा जी भी करती थीं, राजीव जी भी करते थे और राहुल जी भी करते हैं। संघ कहां से कहां पहुंच गया और आप कहां से कहां सिमट गए।

राहुल गांधी जी, आप विदेश की धरती पर भारत का अपमान करना बंद करें। अगर देश आपको बार-बार हराता है तो इसका गुस्सा विदेश जाकर न निकालें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में आरोप लगाया कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर “बर्बर हमले” हो रहे हैं और देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लिए एक वैकल्पिक दृष्टिकोण के इर्द-गिर्द एकजुट होने और बेरोजगारी, महंगाई, धन के संकेंद्रण और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे अहम मुद्दों पर लोगों के अंदर जो गुस्सा है, उससे निजात दिलाने के लिये विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत चल रही है।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest