Voice Of The People

महिला आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर के. कविता,18 दलों का मिला साथ, कांग्रेस पार्टी नहीं हुई शामिल

शराब नीति में घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ में शामिल होने से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने आज यानी कि शुक्रवार को महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पारित किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रही हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने भूख हड़ताल का शुभारंभ किया।

मंच से बोलते हुए कविता ने कहा जब तक महिला आरक्षण कानून नहीं बनता तब तक चुप नहीं बैठेगी। धरने पर पहुंचे सीताराम येचुरी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को सीपीएम का पूरा समर्थन है।

18 पार्टियों के पहुंचने का दावा

दिल्ली के जंतर मंतर पर दिनभर चलने वाली के. कविता की भूख हड़ताल में कई पार्टी के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिनमें तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के नेता शामिल है। के. कविता ने बृहस्पतिवार को कहा था कि, विरोध प्रदर्शन के तौर पर की जा रही भूख हड़ताल के दौरान 18 पार्टियों ने शिरकत की पुष्टि कर दी है।

कांग्रेस ने नहीं दिया साथ

कांग्रेस कविता के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन से दूर रही। जबकि भूख हड़ताल से एक दिन पहले कविता ने यूपीए के कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी की प्रशंसा की थी।

गौरतलब है कि,तेलंगाना सीएम की बेटी कविता ने कहा कहा कि मैं केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के लिए सोनिया जी को सलाम करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का अनुरोध करती हूं।

SHARE

Must Read

Latest