Voice Of The People

अब यूपी नगर निगम चुनाव में ताल ठोकेगी AAP, जीत के बाद हाउस टैक्स माफ करने का वादा

विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अंदर नगर निगम चुनाव में भी दम खम दिखाने के लिए कमर कस चुकी है। जिसमे जीत पक्की करने के लिए आम आदमी पार्टी ने हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ करने का वादा भी कर दिया है।

हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ का दिया नारा

इस दौरान उत्तर प्रदेश के नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बीते दिन रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कहा- हमारा नारा होगा “हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ” AAP जिन-जिन नगर-निगमों, नगर-पालिकाओं में जीतेगी वहां हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा।

संजय सिंह ने कहा की “AAP पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में सभी वार्डो, मेयर, पार्षदों के पदों पर मजबूती से लड़ेगी… यह काम तो शहरों की सफाई का है, आपके नगर से गंदगी दूर करने का है, ये काम AAP को दे दीजिए। झाड़ू वाले आपके शहर को साफ करके दिखाएंगे।”

AAP ने प्रभारी घोषित किए

संजय सिंह की ओर से आगे यह भी बताया गया है कि, यूपी के 763 में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित करती है। इसके अलावा, नगर पालिकाओं में 164, नगर पंचायतों में 435 और नगर निगम में 34 प्रभारी बनाए हैं। देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से बहुत प्रभावित है और यही कारण है कि, दिल्ली की जनता ने तीन बार उन्हें चुना। दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, यातायात और बिजली-पानी का मॉडल संद आया और इसी मॉडल पर पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest