Voice Of The People

कर्नाटक में राहुल गांधी पर गरजे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- जबतक पीएम मोदी हैं, राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन पाएंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने कर्नाटक से राहुल गांधी को उनके द्वारा लंदन में दिए बयानों के लिए आड़े हाथ ले रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर राहुल गांधी देश की संसद को गाली दे रहे हैं। वो कभी भी देश के पीएम नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान हनुमान से की।

कर्नाटक में अपने दौरे के दौरान असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि जब तक पीएम मोदी हैं तब तक राहुल गांधी कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को कलयुग का हनुमान बताया। उन्होंने कहा कि कलयुग में पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे हैं..वो वहीं काम कर रहे हैं जो कभी त्रेता युग में हनुमान ने किया था।

आगे हिमंता बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के लिए कहा कि देश के विकास के लिए वो काम कर रहे हैं। यहां किसानों को फायदा हुआ, कर्नाटक का विकास हुआ है और खास बात ये है कि कर्नाटक में ही भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। बाबरी मस्जिद को लेकर सरमा ने कहा कि कर्नाटक में हमें मिलकर फिर बीजेपी को लाना है क्योंकि हमें बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, हमें राम जन्मभूमि चाहिए। राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए कर्नाटक आए और फिर लंदन में ‘भारत तोड़ो’ की बात की, ये विदेशी धरती पर भारत देश को बदनाम करने की साजिश है और पीएम मोदी की छवि भी खराब की जा रही हैं।

SHARE

Must Read

Latest