Voice Of The People

वारिस पंजाब डे का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की हिरासत में, लगाया जा सकता है NSA 

- Advertisement -

वारिस पंजाब डे का मुखिया अमृतपाल सिंह किसी भी समय गिरफ्तार हो सकता है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। अमृतपाल के समर्थकों के खिलाफ भी पुलिस का एक्शन दिखा है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के छह साथी अभी तक पकड़े जा चुके हैं।

इस सब के बीच पंजाब गृह विभाग ने बताया कि रविवार (19 मार्च) तक इंटरनेट सर्विस संस्पेड कर दिया गया। भगवंत मान सरकार ने इसके पीछे कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। सूत्रों से पता लगा है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA लगाने की तैयारी की जा रही है। अमृतपाल सिंह का पुलिस लगातार पीछा कर रही थी। इसी दौरान उसका काफिला जब महतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया और दो गाड़ियों में सवार उसके छह साथियों को जालंधर से हिरासत में ले लिया। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के देहात इलाके के महितपुर को चुना गया, जहां से अमृतपाल सिंह ने अपने काफिले के साथ निकलना था। महितपुर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ अमृतपाल सिंह के काफिले को घेर लिया। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह व मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन को कमान सौंपी गई थी।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लेकर हो रहे एक्शन के बीच पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है। राज्य की गतिविधियों पर नजर भी बनाए हुए है। यदि राज्य सरकार केंद्र से कोई मदद मांगेगी तो केंद्र सरकार उन्हें हर प्रकार की मदद मुहैया कराएगी।

SHARE
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan has 3+ years of experience in journalism. He wrote many articles for our organization. Visit his twitter account @KritarthSingh13

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest