Voice Of The People

3 दिनों के कर्नाटक यात्रा पर राहुल गांधी; कहा- कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे। उन्होंने बेलगावी में युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया। राहुल गांधी अगले तीन दिनों तक कर्नाटक में ही रहेंगे।

युवा क्रांति समागम के शुभारंभ करने के दौरान राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश किसी एक का नहीं है, अडाणी का नहीं है, देश गरीबों और किसानों का है। हम एक साथ मोहब्बत के साथ रहना चाहते हैं। मैं जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से गुजर रहा था तो मुझे बताया गया कि कर्नाटक की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है।

आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, कुछ भी करवाना हो तो 40 पर्सेंट कमिशन देना पड़ता है। इसे लेकर यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री को भी चिट्‌ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। MLA के बेटे को पकड़ा जाता है लेकिन सरकार उसकी रक्षा कर लेती है। भ्रष्टाचार का पूरा का पूरा फायदा 2-3 लोगों को होता है। दिल्ली की पार्लियामेंट में भी मैंने अडाणी पर भाषण दिया, सारी चीजें अडाणी को दी जा रही हैं। पूरा का पूरा फायदा उन्हें हो रहा है।

आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में पार्टी ने चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।

SHARE

Must Read

Latest