Home Featured दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के बाद अब बीजेपी ने शुरू किया पोस्टर वार

दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के बाद अब बीजेपी ने शुरू किया पोस्टर वार

0
दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के बाद अब बीजेपी ने शुरू किया पोस्टर वार

दिल्ली की सड़कों पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में पोस्टर वार शुरू हो चुका है। बीते कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के सड़कों के दीवालों पर पीएम मोदी हटाओ के पोस्टर लगाए गए थे। अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी और केजरिवाल के खिलाफ़ पोस्टर शुरु कर दिया है।

बताते चलें कि दिल्ली के मंडी हाउस के पास लगे पोस्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री की तस्वीर है और लिखा है- ‘अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ’ और इसमें यहां खास बात है कि निवेदक की जगह भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम प्रत्यक्ष रूप से लिखा हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है की अब ये पोस्टर वार बड़ा रूप ले सकता है।

बताते चलें कि इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को पोस्टर में ‘बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह’ भी बताया गया है, हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here