पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हुगली का दौरा करने पहुंचे, बोले – हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया, जहां कल पथराव हुआ था। मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की और कहा की बंगाल के लोग शांति से रहना चाहते हैं। शांति में विघ्न डालने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ना ही किसी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त की जाएगी, और हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

रिशरा में रविवार शाम को रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प की सूचना मिली थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के पुरसुराह विधायक बिमन घोष मौजूद थे। विधायक घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

सेरामपुर के कुछ हिस्सों में भी तोड़-फोड़ की घटनाएं हुईं, जिसके बाद राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

सुबह हुई हिंसा के दौरान, पुलिस को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस तक छोड़नी पड़ी। रेलवे फाटक के सामने पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची थी। हिंसा के बाद हावड़ा-बंडेल मेन लाइन पर रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं।

Must Read

Latest