Home News ICDRI के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- संकट के समय में भी लोगों की सेवा करनी चाहिए

ICDRI के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- संकट के समय में भी लोगों की सेवा करनी चाहिए

0
ICDRI के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- संकट के समय में भी लोगों की सेवा करनी चाहिए

मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर 2023 के इंटरनेशनल कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान, उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और उन्हें कैसे प्रबंधित किया जा सकता है, इस पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने सीडीआरआई के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि, “केवल चार वर्षों में, 40 से अधिक देश सीडीआरआई (CDRI) का हिस्सा बन गए हैं। यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि ग्लोबल नोर्थ एंड साउथ , छोटे और बड़े देश इसमें एक साथ आ रहे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि आपस में जुड़ी दुनिया में, सीडीआरआई एक वैश्विक दृष्टिकोण से उत्पन्न हुआ है तभी विश्व में आपदाओं का प्रभाव केवल स्थानीय नहीं होगा। इसलिए, “हमे हमारी प्रतिक्रिया को अलग-थलग नहीं एकीकृत करना होगा”,

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘डिलीवरिंग रेजिलिएंट एंड इनक्लूसिव इन्फ्रास्ट्रक्चर’ है। विशेष रूप से, बुनियादी ढांचा न केवल रिटर्न के बारे में है, बल्कि रीच और रेजिलिएंस के बारे में भी है।