Home Featured सवाल पूछने पर एक बार फिर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी

सवाल पूछने पर एक बार फिर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी

0
सवाल पूछने पर एक बार फिर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी

भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए मीडिया पर ही राहुल गांधी भड़क गए। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि अडानी जी की शेल कंपी में 20 हजार करोड़ किसके हैं, भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। मीडिया ने जब राहुल गांधी से पूछा कि भाजपा कह रही है कि आप न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा हर बार आप वही बात क्यों कह रहे हैं, जो भाजपा बोल रही है ।

बताते चलें कि महाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बीते बुधवार को PCC मुख्यालय में पीएम और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा पीएम जवाब दें कि गौतम अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं। हालंकि अब तक बीजेपी के बड़े नेताओं ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वहीं राहुल गांधी के मीडिया पर भड़कने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, “एक बार फिर इस अहंकारी राजवंश राहुल गांधी ने संदेशवाहक पर निशाना साधा। हवा निकल दी के बाद अब राहुल ने एक बार फिर मीडिया पर जायज सवाल पूछने को लेकर हमला बोला है।राहुल से सवाल: बीजेपी कह रही है कि आप न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं? राहुल गांधी: बीजेपी जो कहती है आप क्यों कहते हैं। क्या इस आदमी को इस बात का अंदाजा है कि पत्रकार एक तरफ से दूसरी तरफ उठे सवाल कैसे पूछते हैं! इसी तरह मीडिया काम करता है।”