Voice Of The People

कोलार में राहुल गाँधी की चुनावी सभा, बोले सरकार आई तो पहली कैबिनेट में करेंगे वादे पूरे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं कर्नाटक की जनता से सीधी बात करना चाहता हूं। सवाल ये है कि जब यहां कुछ ही दिनों में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी तो हमारी सरकार कर्नाटक के युवाओं के लिए महिलाओं के लिए, गरीबों के लिए क्या करेगी।

हिमाचल में चुनाव हुआ, पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में चुनाव हुआ, यहां के नेताओं ने मुझसे पूछा कि हमें क्या करना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि आप दो दिन वादे जनता से कीजिए और जिस दिन आपकी सरकार बनें। पहली कैबिनेट मीटिंग में उन वादों को पूरा करके बताइए। इन वादों को पूरा होने में छह महीने एक साल नहीं लगना चाहिए। यही मैं कर्नाटक की कांग्रेस पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं। 200 यूनिट मुफ्त बिजली हर परिवार को मिलेगी।

गरीब परिवार को 2000 रुपए हर महीने, महिलाओं को और सबसे जरूरी युवा निधि 3000 हजार रुपए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 2 साल तक दिए जाएंगे। 1500 रुपए हर डिप्लोमा होल्डर को हमारी सरकार देगी। ये वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरे हो जाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक की जनता का और देश की जनता को सीधा मैसेज देना चाहिए।

मोदी सरकार पर अडाणी को मदद करने का आरोप दोहराया

पीएम को मैसेज देना चाहिए कि अगर आप हजारों करोड़ रुपए अडाणी जी जैसी कंपनियों को दे सकते हो तो हम युवाओं को, गरीबों को, महिलाओं को पैसे दे सकते हैं। आपने दिल भरके अडाणी जैसे लोगों की मदद की कर सकते हैं तो हम देश के गरीबों की मदद कर सकते हैं। आप अपना काम करो हम अपना काम करेंगे। कर्नाटक में बीजेपी ने क्या काम किया। 40% कमीशन खाया। काम करवाने के लिए बीजेपी की सरकार ने कर्नाटक की जनता, कर्नाटक की महिलाओं से पैसे चोरी किया।

इसी जगह 2019 में राहुल ने विवादित भाषण दिया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल की यह रैली उसी जगह पर है, जहां उन्होंने 2019 में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इस मामले में सूरत की एक कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उसकी सांसदी रद्द कर दी गई।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे, यहां से वे कोलार जाएंगे। कोलार में कांग्रेस नेता पार्टी की ओर से आयोजित जय भारत रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को वे हाल ही में बने ‘इंदिरा गांधी भवन’ का उद्घाटन करेंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है, इससे पहले राहुल की रैली काफी अहम मानी जा रही है।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest