Voice Of The People

Karnataka Elections: भाषण में ‘Sovereignty’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर शोभा करंदलाजे ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग

सोनिया गांधी की “कर्नाटक संप्रभुता” वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी अब चुनाव आयोग में चली गई है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले 6 मई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी की फोटो शेयर कर ट्वीट किया था, “कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।”

कांग्रेस की ओर से ट्वीट किए गए इस शब्द को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने इसे राज्य की एकता को तोड़ने की कोशिश बताया और पूछा कि क्या कांग्रेस संप्रभुता का मतलब जानती है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज हमने चुनाव आयोग को सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने हुबली में एक भाषण दिया जिसमें उन्होंने कर्नाटक की संप्रभुता के बारे में बात की। हम देश के लिए संप्रभुता का उपयोग करते हैं। वह ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की मुखिया है। हमने मांग की कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।”

SHARE

Must Read

Latest