Voice Of The People

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सुबह-सुबह बड़े राजनेता, अभिनेता और उद्योगपतियों ने किया मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के कड़ी और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह से शुरू हो चुका है। कर्नाटक के कई मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह प्रदेश के कई बड़े राजनेता, अभिनेता और उद्योगपतियों ने किया मतदान किया और लोगों से अपील करते हुए कहा ‘आप सभी लोग मतदान जरूर करें’।

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। पूरे देश की नजर कर्नाटक चुनाव पर टिकी हुई है।

अभिनेता प्रकाश राज ने शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने से पहले शिकारीपुर के हुच्चाराया स्वामी मंदिर और राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन किए। वर्तमान मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने हुबली के हनुमान मंदिर और कावेरी के गायत्री मंदिर में पूजा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजयनगर में पोलिंग बूथ में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हम तो हमेशा ही बजरंगबली की पूजा करते हैं

कर्नाटक के धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी हुबली के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, “हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। बजरंग दल के मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु में वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र का त्योहार है।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मतदान से पहले रामनगर के कनकपुरा में श्री केनकेरम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं।

हुबली-धारवाड़: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला.जगदीश शेट्टार ने कहा, “भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।’

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest