Voice Of The People

कर्नाटक विधानसभा की रीजनवाइज सीटों का रिजल्ट, कौन जीता-कौन हारा, जानिए

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार रुझानों में कांग्रेस 137 सीटों पर आगे, भाजपा पिछड़ी।

कर्नाटक में चुनाव के लिए छह क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं। ये छह क्षेत्र बेंगलुरु, मध्य कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, हैदराबाद कर्नाटक, मुंबई कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक हैं।

ओल्ड मैसूर रीजन से बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा है यहां बीजेपी को 55 सीटों में से केवल 3 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। कर्नाटक के इस ओल्ड मैसूर रीजन में बीजेपी को जीत का भरोसा था लेकिन ये यहां कांग्रेस से मात खा गई। कांगेंस ने यहां 55 सीटों में से 32 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है और सुबह 11 बजे तक इस रीजन में जेडीएस को 18 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं. ये ओल्ड मैसूर रीजन जेडीएस का गढ़ माना जाता है और यहां वोक्कालिगा समुदाय का ज्यादा प्रभाव है।

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन- 32 सीट

बीजेपी-20

कांग्रेस-11

जेडीएस-1

अन्य-0

ओल्ड मैसूर रीजन- 55 सीट

बीजेपी-3

कांग्रेस-32

जेडीएस-18

अन्य-2

सेंट्रल कर्नाटक रीजन- 35 सीट

किसे कितनी सीट ?

बीजेपी-9

कांग्रेस-22

जेडीएस-2

अन्य-2

कोस्टल कर्नाटक रीजन- 21 सीट

बीजेपी-13

कांग्रेस-6

जेडीएस-0

अन्य-2

मुंबई कर्नाटक रीजन- 50 सीटें

बीजेपी- 17

कांग्रेस-32

जेडीएस- 1

अन्य- 0

हैदराबाद कर्नाटक रीजन- 31 सीटें

बीजेपी- 14

कांग्रेस- 13

जेडीएस- 2

अन्य- 2

SHARE

Must Read

Latest