Voice Of The People

क्या है सेंगोल? पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजों से लिया था, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नई संसद का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह सेंगोल नाम के उस सोने के राजदंड को देश के सामने रखेंगे, जिसे अंग्रेजों ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथों में रखकर औपचारिक रूप से देश को आजादी दी थी।

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि भारत की नई संसद सेंगोल की महिमा को पुनर्जीवित करेगी। इसे नए संसद भवन में प्रदर्शित किया जाएगा।

आजादी के वक्त तत्कालीन PM जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजों से सेंगोल लिया था। यह तमिलनाडु से मंगवाया गया था। अभी यह प्रयागराज के एक म्यूजियम में रखा है। यह आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतिबिंब होगा।

अमित शाह ने बताया कि देश के पहले पीएम नेहरू ने सेंगोल को स्वीकार किया था। इसका हमारे इतिहास में बड़ा योगदान है। इसे नई संसद भवन में स्पीकर की कुर्सी के बगल में रखा जायेगा। अमित शाह ने कहा, “सेंगोल को संग्रहालय में रखना ठीक नहीं है। अंग्रेजों से सत्ता ट्रांसफर का प्रतीक है। यह अमृत काल का प्रतिबिंब होगा।”

अमित शाह ने कहा, “सेंगोल की स्थापना के लिए संसद भवन से उपयुक्त और पवित्र स्थान कोई और हो ही नहीं सकता। जिस दिन नए संसद भवन को देश को समर्पित किया जाएगा, उसी दिन पीएम मोदी तमिलनाडु से आए हुए अधीनम से सेंगोल को स्वीकार करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इसे स्थापित करेंगे।”

SHARE

Must Read

Latest