Voice Of The People

NIA ने नक्सलियों से जुड़े हत्या के मामले में बिहार- झारखंड में सात जगहों पर छापेमारी की

बिहार और झारखंड के सात ठिकानों पर एनआइए ने छापा मारा। छापेमारी में पांच गिरफ्तार नक्सली कमांडरों और उनसे जुड़े लोगों के घर पर जांच टीम कार्रवाई करने पहुंची। आरोपियों के घर से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

NIA ने गुरुवार को झारखंड और बिहार के सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। NIA ने नरेश सिंह भोक्ता की हत्या के सिलसिले में नक्सलियों और उनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की।

बताते चलें कि NIA ने पिछले साल 24 जून को नरेश सिंह भोक्ता की हत्या मामले को बिहार पुलिस से अपने हाथ में लिया था। मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने बिहार के गया और औरंगाबाद में छापेमारी की। इसके अलावा, जांच एजेंसी ने झारखंड में भी कार्रवाई की है।

NIA की टीम नक्सली व उसके रिश्तेदारों के नाम पर अर्जित की गई संपत्ति को खंगालने में जुटी है। हालांकि इस अभियान में टीम को कोई विशेष उपलब्धि नहीं मिली है। छापेमारी अभियान में NIA टीम के साथ सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद यादव, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर विजय सिंह, अंबा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान भी उपस्थित रहे।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest