Voice Of The People

PM के अमेरिका-मिस्र दौरे को बीजेपी ने बताया अहम, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – जेट इंजन के मैन्युफैक्चरिंग जैसे समझौतों से देश में बड़ी प्रगति होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के बाद रविवार (25 जून) देर रात भारत लौट आए. प्रधानमंत्री की ये यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही और इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिस्र में पीएम मोदी को मिले सम्मान का जिक्र किया और इसे लेकर अपनी सरकार की जमकर तारीफ की।

उन्होंने ने पीएम मोदी की अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर बात करते हुए कहा की “यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा थी। यह बहुत गर्व का क्षण था जब व्हाइट हाउस में भारत पर चर्चा हुई। अमेरिका भारत को एक समान भागीदार के रूप में देखता है। यात्रा के दौरान भारत पर केंद्रित कई विदेश नीतियों पर हस्ताक्षर किए गए। एक बड़ी ताकत के रूप में भारत और अमेरिका एक साथ आ रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा को विश्व स्तर पर एक मील का पत्थर माना जाता है। भारत अब एक बड़ी ताकत बन गया है,”

उन्होंने कहा आगे कहा कि, “भारत को अब एक महत्वपूर्ण तकनीकी भागीदार और एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ 35 उभरती प्रौद्योगिकियों पर साझेदारी की गई।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमिकंडक्टर, जेट इंजन के मैन्युफैक्चरिंग जैसे समझौतों से देश में बड़ी प्रगति होगी। 40 सालों तक प्रयास करने के बाद पहली माइक्रोन कंपनी सेमी कंडक्टर का निर्माण करने देश में करने आ रही है। जो इसे समझ नहीं पा रहे हैं, वो इसकी आलोचना कर हैं, उन्हें पता भी नहीं कि वो असल में क्या बोल रहे हैं।

SHARE

Must Read

Latest