Voice Of The People

अडानी ग्रुप के खिलाफ साजिश हुई नाकाम, SC से मिली सुप्रीम राहत; स्टॉक्स में तूफानी तेजी, मार्केट कैप भी 15 लाख करोड़ के पार

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को आज बड़ी राहत मिली है। महीनों से अडानी ग्रुप के खिलाफ चल रही बड़ी साजिश आज नाकाम हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में सेबी की जांच में दखल देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले को एसआईटी को ट्रांसफर करने की मांग भी खारिज करते हुए कहा कि इसका कोई आधार नहीं है क्योंकि सेबी अपने आप में सक्षम एजेंसी है।

कोर्ट ने कहा कि सेबी 22 मामलों में से 20 की जांच कर चुका है। बाकी मामलों के जांच के लिए सेबी को तीन महीने का समय दिया गया है। कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी दिख रही है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सत्यमेव जयते। सच्चाई की जीत हुई है। मैं उन सब लोगों का आभारी हूं जिन्होंने इस मामले में हमारा साथ दिया। देश की विकास में हमारा योगदान जारी रहेगा। जय हिंद।”

सेबी ने अगस्त में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और नवंबर में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अडानी को राहत दी। इससे ग्रुप के शेयरों में 10 फीसदी तक तेजी आई और ग्रुप का मार्केट कैप भी 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

शेयर बाज़ार में सबसे ज्यादा मुनाफा अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को हुआ। इसके स्टॉक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। अडानी टोटल गैस और NDTV के स्टॉक्स में 8-9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई।

अडानी ग्रुप दुनिया की बड़ी इंडस्ट्रियों में शुमार है। अडानी ग्रीन एनर्जी देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। अडानी ग्रुप देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है। अडानी ग्रुप युवाओं के सपने को साकार कर रहा है। कंपनी ने 5 लाख से अधिक डायरेक्ट रोजगार उपलब्ध कराया है।

SHARE

Must Read

Latest