Voice Of The People

दिसंबर में खुले रिकॉर्ड डीमैट अकाउंट्स, खुले करीब 42 लाख नए खाते

दिसंबर 2023 में डीमैट खाते की संख्या में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 में देशभर में नए डीमैट खाते खोलने के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। केवल एक महीने खोले गए डीमैट खातों की संख्या 41.78 लाख से अधिक रही।

बताते चलें कि उससे पहले नवंबर में कुल 27.81 लाख डीमैट खाते खोले गए थे। दिसंबर 2022 में भारत में कुल 21 लाख से अधिक डीमैट खाते खोले गए थे। दिसंबर में खोले गए 41 लाख से अधिक खाते के बाद देशभर में कुल डीमैट अकाउंट की संख्या 13.93 करोड़ के पार चली गई है। वहीं एक महीने में कुल इन खातों की संख्या में 3.1 फीसदी और सालाना के आधार पर 28.66 फीसदी तक बढ़त दर्ज की गई है।

दिसंबर 2023 में डीमैट खातों की संख्या में बढ़त के पीछे कई कारण है। दिसंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिसमें तीन में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है।

इन चुनावी नतीजों ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मोदी सरकारी की वापसी की उम्मीद को बल दिया है। इस कारण निवेशक इसे अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर संकेत मान रहे हैं,और इसका असर डीमैट खातों की संख्या व निवेश पर दिख रहा है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest