Voice Of The People

आज संघ भारत के केंद्र में है और भारत विश्व के केंद्र में: आरएसएस सह सरकार्यवाह अरुण कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार देश के उत्थान में काम कर रहा है। संघ के सह कार्यवाह अरुण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज संघ भारत के केंद्र में है और भारत पूरे विश्व के केंद्र में है।

अरुण कुमार ने कहा कि चार पीढ़ियां ने देश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “पहली पीढ़ी ने देश के अंदर संघ के काम का वीजा रोपण किया। दूसरी पीढ़ी ने संघ के काम को राष्ट्रव्यापी बना दिया। 1973- 74 तक आते-आते संघ देश के हर एक जिले में पहुंच गया। तीसरी पीढ़ी ने संघ को समाजव्यापी कर दिया। 1977 के बाद संघ ने जो भूमिका निभाई, उससे पूरे देश में हमारी स्वीकृत हुई।”

अरुण कुमार ने कहा, “संघ ने देश के दूरदराज क्षेत्र में वनवासी क्षेत्र में काम शुरू किया। विद्या भारती के माध्यम से विद्यालय का काम प्रारंभ हुआ। हिंदुओं के अंदर चेतना जगाने के लिए हमने बड़े-बड़े अभियान में हिस्सा लिया और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन भी उनमें से एक है। तीसरी पीढ़ी ने सन 2,000 तक आते-आते चार लाख गांव तक संघ को पहुंचा दिया।”

अरुण कुमार ने आगे कहा, “चौथी पीढ़ी ने जो अनुकूलता थी, उसको स्वीकार्यता में बदला और सज्जन शक्ति को अगले 25 सालों में संघ से जोड़ दिया। इस प्रकार से संघ आगे बढ़ता रहा।”

SHARE

Must Read

Latest