Voice Of The People

संदेशखाली मामले पर बीजेपी ने जारी की डॉक्यूमेंट्री, पीड़ितों की आवाज को दबा रही ममता सरकार

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा पर गुरुवार को एक डॉक्यूमेंट्री जारी की। इसमें महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी गई है। बीजेपी ने कहा है कि चौंकाने और झकझोर देने वाली इस सच्चाई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। डॉक्यूमेंट्री का टाइटल ‘द संदेशखाली सॉकर – द बिग रिवील’ है।

बीजेपी की तरफ से जारी की गई डॉक्यूमेंट्री में जब महिलाओं से संदेशखाली के हालात को लेकर सवाल किया गया, तो वे कहती हैं, हम यहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी नेता भी कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। ऐसे में यहां पर तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।

https://twitter.com/BJP4Bengal/status/1760506950234870187?t=zXz6q5hfdi74TUefPpaCWA&s=19

एक महिला बताती है, “वे (शेख शाहजहां के समर्थक) यहां पर मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट की है। एक महिला का सिर फोड़ दिया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। ऊपर से पीड़ित महिला के पति के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया गया। उसके पति के ऊपर आरोप लगाया कि वह शराब बेचता है।”

Must Read

Latest