Voice Of The People

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लिए सही रास्ते पर भारत, जानिए क्या है कारण

‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे ग्लोबल समिट’ के दूसरे दिन सोमवार को ‘टेलविंड्स फॉर इंडिया’ विषय पर अमेरिकी वैज्ञानिक और जनरल अटॉमिक्स कॉर्पोरेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव डॉ. विवेक लाल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, भारत सरकार का आत्मनिर्भर अभियान बड़ी सफलता है।

विवेक लाल ने कहा की भारत सरकार का आत्मनिर्भर अभियान बड़ी सफलता है। अमेरिका और भारत के सम्बंध साल दर साल मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच तकनीक ट्रांसफर हो रही है। भारत अमेरिका से ड्रोन आयात कर रहा है पर क्या भारत में जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जा सकता है!

बताते चलें कि भारत की पॉलिसी बेहतर हैं। भारत-अमेरिका के सम्बंध मजबूत हैं। जैसे-जैसे इकोसिस्टम बढ़ता है, बदलाव आता है। रिसर्च इंस्टीट्यूशन को बेहतर करने की जरूरत है।

डॉ. विवेक लाल ने कहा की मैं पिछले कुछ समय भारत और अमेरिका के सम्बंधों को देख रहा हूं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार से लेकर मिलिट्री एक्सरसाइज तक तक का दायरा बढ़ा है। हमारी कंपनी जनरल अटॉमिक्स स्टार्टअप, एआई कंपनी, स्टार्टअप को लेकर काम कर रही है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest