बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपनी तीसरी किताब ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ लॉन्च की है। इस किताब के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत में हुए बदलावों और विकास की यात्रा को आंकड़ों और इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत किया है।
प्रदीप भंडारी ने किताब लॉन्च की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह अपनी तीसरी पुस्तक ‘Datanomics’ को पाठकों के सामने लाकर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि यह एक कॉफी टेबल बुक है, जिसमें डेटा और इन्फोग्राफिक्स के जरिए भारत की विकास यात्रा को दर्शाया गया है।
Delighted to launch my third book, Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047.
Through data and infographics, this coffee table book captures:
India’s transformation under PM Narendra Modi’s government over the past 12 years—across the economy, national security, health,… pic.twitter.com/KglG0rdTKO
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 2, 2026
इस किताब में अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, पर्यावरण, युवा और इनोवेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत के बदलावों को शामिल किया गया है। किताब का मुख्य उद्देश्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को आंकड़ों के आधार पर सामने लाना है।
प्रदीप भंडारी के मुताबिक, पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन को विस्तार से दर्शाया गया है। इसमें विकास से जुड़े आंकड़ों और ग्राफिक्स के माध्यम से भारत की बदलती तस्वीर पेश करने का प्रयास किया गया है।
कहां से खरीद सकते हैं किताब?
प्रदीप भंडारी की तीसरी पुस्तक ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart और प्रकाशक प्रभात प्रकाशन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Get your copy:
Amazon – https://amzn.in/d/06x48s2f
Flipkart –
https://dl.flipkart.com/s/vXTFIWNNNN
Prabhat Prakashan – https://www.prabhatbooks.com/datanomics-india-s-journey-to-viksit-bharat-2047.htm
