बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी की नई किताब ‘Datanomics’ को BJP के कम्युनिकेशन इंचार्ज अनिल बलूनी ने सराहा, बोले- युवाओं तक पहुंचेगा विकसित भारत 2047 का विजन

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपनी तीसरी किताब ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ लॉन्च की है। इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत में हुए बदलावों को डेटा और इन्फोग्राफिक्स के जरिए प्रस्तुत किया गया है। बीजेपी के संचार प्रमुख और लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी प्रदीप भंडारी की इस नई किताब की सराहना की है।

अनिल बलूनी ने किताब की प्रति मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्हें प्रदीप भंडारी की नई किताब ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ की प्रति मिली है। उन्होंने कहा कि यह किताब आंकड़ों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए कार्यों को सामने रखती है।

अनिल बलूनी ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह किताब प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को देश के युवाओं तक पहुंचाने में योगदान देगी।

अनिल बलूनी की प्रतिक्रिया पर प्रदीप भंडारी ने उनका आभार जताते हुए कहा, “धन्यवाद सर।” उन्होंने बताया कि यह किताब तुलनात्मक इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए बदलावों की यात्रा को दर्शाती है।

प्रदीप भंडारी के मुताबिक, यह कॉफी टेबल बुक आंकड़ों और इन्फोग्राफिक्स के जरिए देश में हुए बदलावों को कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रस्तुत करती है। इनमें अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, पर्यावरण, युवा और नवाचार जैसे विषय शामिल हैं। किताब का उद्देश्य पिछले 12 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को आंकड़ों के माध्यम से समझाना और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में हुए बदलावों को सामने रखना है।

Must Read

Latest