बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी की तीसरी किताब ‘Datanomics’ की सांसद रविशंकर प्रसाद ने की तारीफ, 2047 तक भारत के विकास की तस्वीर पेश करती है पुस्तक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपनी तीसरी किताब ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ लॉन्च की है। इस कॉफी टेबल बुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत में हुए बदलावों को डेटा और इन्फोग्राफिक्स के जरिए प्रस्तुत किया गया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी इस पुस्तक की सराहना करते हुए इसे असाधारण बताया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी प्रदीप भंडारी से पुस्तक की प्रति मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने X पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि पार्टी के मीडिया सेल के सह-संयोजक प्रदीप भंडारी से ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ जैसी असाधारण पुस्तक प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने इस पुस्तक को पढ़ा है। इसमें बेहद प्रभावशाली ग्राफिक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बदलावों को समझाया गया है। उन्होंने पुस्तक में भविष्य को लेकर किए गए अनुमानों को भी बेहद विचारपूर्ण और महत्वपूर्ण बताया।

प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुस्तक के लॉन्च की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि इस किताब के माध्यम से अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, पर्यावरण, युवा और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की परिवर्तनकारी यात्रा को दिखाया गया है।

https://twitter.com/rsprasad/status/2117840751484961037/photo/1?a=uUZVZapI2gzWGFn04yE&s=19

प्रदीप भंडारी के मुताबिक, यह पुस्तक पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में आए बदलावों को आंकड़ों और ग्राफिक्स के माध्यम से समझाती है। साथ ही इसमें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य की संभावनाओं और अनुमान को भी शामिल किया गया है।

‘Datanomics’ के जरिए प्रदीप भंडारी ने भारत की विकास यात्रा को आंकड़ों और विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से सामने रखने का प्रयास किया है। पुस्तक में मौजूदा विकास के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

Must Read

Latest