बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को पीएम मोदी ने मंच पर किया सम्मानित, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बीजेपी और एनडीए के नेताओं का जमावड़ा कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में लगा। एनडीए के सभी मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में पहुंचे हैं। मंच पर बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को भी जगह मिली। जब पीएम मोदी मंच पर पहुंचे तो एक-एक कर उन्होंने सबसे मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को गले लगाया।

पीएम मोदी ने मंच पर ही सबके सामने माखनलाल सरकार का सम्मान किया। माखनलाल सरकार को पीएम मोदी ने शॉल ओढ़ाई और गले लगने के बाद उनके पैर छुए। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

माखनलाल सरकार बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वह बीजेपी के संस्थापक सदस्य भी हैं। माखनलाल सरकार सिलीगुड़ी से आते हैं और उनकी उम्र 96 साल है। बीजेपी ने मंच पर अपने सबसे पुराने कार्यकर्ता को जगह देकर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है कि हम आज जो कुछ भी हैं, वह कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं।

Must Read

Latest