पीएम मोदी महज दो गाड़ियों के काफिले से चल रहे जबकि पंजाब सीएम भगवंत मान के काफिले में गाड़ियों का रेला

सुरक्षा, सुविधा और सरकारी खर्च में कटौती के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई मिसाल पेश की है। वैसे भी प्रधानमंत्री मोदी अगर देशवासियों को कोई भी चीज करने का आग्रह करते हैं तो सबसे पहले वह खुद उसे फॉलो करते हैं। देशवासियों से अपील के बाद अब पीएम मोदी ने अपने काफिले को महज 2 गाड़ियों तक सीमित कर दिया है। मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से गहराए ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने के लिए नेताओं से अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने की अपील की थी। जहां एक तरफ पीएम मोदी दो गाड़ियों के काफिले से चल रहे हैं तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले में गाड़ियों का रेला है।

बीजेपी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “फर्क बिल्कुल साफ है। एक तरफ वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील करने के साथ खुद भी सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ पंजाब में AAP-दा के भगवंत मान 15 गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ घूमते दिखाई दिए। जब देश कठिन दौर से गुजर रहा रहा है, तब आम आदमी की चिंता का दिखावा करने वाली Aam Aadmi Party को क्या सच में जनता की परेशानियों और देशहित की कोई चिंता है, या फिर दिखावा ही उनकी राजनीति का असली चेहरा बन चुका है?”

बता दें कि प्रधानमंत्री ने खुद इस मामले में बड़ी पहल की है। बुधवार को सामने आए वीडियो में एक कार में प्रधानमंत्री सवार दिखे और दूसरी कार में एसपीजी कर्मी थे। इस दौरान एसपीजी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इससे पहले पीएम मोदी जब कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे थे, तब उनके काफिले में सिर्फ 4 गाड़ियां ही थीं।

Must Read

Latest