दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में आसामाजिक तत्व भी शामिल हुए। प्रदर्शन में देश की विपक्षी पार्टियों भी शामिल थीं, जिन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। हालांकि पंजाब में भी पेपर लीक हुआ, इस पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का आदेश भी आ गया है।
इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से कुछ सवाल पूछे। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल से माफी की भी मांग की। प्रदीप भंडारी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल का एक और झूठ एक्सपोज हो गया है। उनकी पार्टी का हर एक प्रवक्ता कह रहा था कि पंजाब में कोई पेपर लीक हुआ ही नहीं है, लेकिन अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का आदेश आ गया है, जिसमें कहा गया कि फार्मेसी की भर्तियों पर स्टे लगा दिया गया है।”
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “पंजाब में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पुष्टि कर दी है। अब केजरीवाल से दो प्रमुख सवाल है कि केजरीवाल पंजाब के लोगों से माफी कब मांगोगे? दूसरा सवाल है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बताएं कि पंजाब का शिक्षा मंत्री इस्तीफा कब देगा, यह पूरे देश का Gen Z पूछ रहा है।”
