बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है और युवा और तेजतर्रा चेहरों को जगह दी गई है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी को पार्टी ने मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी है।
प्रदीप भंडारी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और विभिन्न समाचार चैनलों पर और अन्य प्लेटफार्म पर पार्टी का मजबूती से पक्ष रखते हैं। प्रदीप भंडारी ने नए दायित्व सौंप जाने पर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया।
प्रदीप भंडारी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मैं पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन जी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे PM नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 विज़न के लिए काम करने का मौका दिया। एक युवा के तौर पर जो देश बनाने में योगदान देना चाहता है; मैं शुक्रगुजार हूं कि पार्टी ने मेरे काम पर भरोसा दिखाया है। मैं गृह मंत्री अमित शाह जी का उनके लगातार मेंटरशिप के लिए, नेशनल ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी बीएल संतोष जी का उनके भरोसे के लिए, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का मुझे पार्टी में शामिल करने के लिए, और मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी जी का उन मौकों के लिए शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने मुझे दिए और जो रास्ता वे दिखाते रहते हैं।”
