कोई बनासकांठा वालों को आकर नहीं कहेगा कि मैं आलू का सोना बनाऊंगा… पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे विज्ञान और नवाचार का मेल हमारे किसानों के कल्याण को लगातार आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा के दौरान बिना नाम लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसा।

पीएम मोदी ने कहा, “बनासकांठा का आलू आज विश्व प्रसिद्ध है और कोई बनासकांठा वाले को आकर नहीं कहेगा कि मैं आलू का सोना बनाऊंगा। वह कहेंगे कि मैं पहले से बनाता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा, “ये ऐसे लोग हैं जो देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं। तब इन्हें खुशी होती है। इसका ताजा उदाहरण ईरान और खाड़ी देशों में चल रहा युद्ध है। जब भारत आगे बढ़ रहा है। तब ये अफवाह फैला रहे हैं। किसानों की खाद के लिए बनावटी लाइनें लगा दीं। इनका प्लान देश में अराजकता फैलाने का था, ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें।”

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध कारण खाद की कीमतें बढ़ी हैं लेकिन इसका बोझ सरकार ने किसानों पर नहीं पड़ने दिया। दुनिया में जो यूरिया की बोरी 3000 हजार रुपये की है। वह भारत 300 रुपये में दे रही है। डीएपी खाद की कीमत 5000 रुपये है भारत में वहीं बोरी 1350 रुपये में मिल रही है।

Must Read

Latest