Voice Of The People

कोरोना वायरस के बाद दुनिया में देखने मिलेगा नया वर्ल्ड ऑर्डर: एमजे अकबर

अभिनव शाल्य, जन की बात

जन की बात के फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप भंडारी ने प्रसिद्ध लेखक, वर्तमान में राज्यसभा सांसद एमजे अकबर से कोरोना वायरस के बाद के विश्व पर साक्षात्कार लिया। एमजे अकबर पूर्व में केन्द्र सरकार में राज्य विदेश मंत्री भी रह चुके है।

एमजे अकबर ने साक्षात्कार में बताया कोरोना के बाद की विश्व की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव कुछ ऐसा होगा जैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देखने को मिला था। जिस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व में नई शक्तियां विश्व पटल पर उभर कर आई थी। वहीं हमें कोरोना के बाद देखने को मिल सकता है। एमजे अकबर ने बताया कि विश्व में अब पोपुलिस्ट, इकोनामिक जस्टिस, डेमोक्रेसी, वाले देश ही आगे बढ़ पाएगे।

भारत ने कोरोना वायरस के समय दुनिया की मदद करते हुए जिस तरह से दुनिया को कोरोना वायरस से लड़ने का रास्ता दिखाया है। उसकी तारीफ पूरे विश्व में हो रही है। भारत ने 80 से अधिक देशों को हाइड्रो क्लोरोक्वीन दवाई पहुंचाई है। जिस तरह से भारत विश्व के देशों को डॉक्टर आदि भेजे उससे भारत की शाख पूरे विश्व में बड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन के एग्जीक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन बनाना इस बात को दर्शाता है।

 

राज्यसभा सांसद एमजे अकबर ने साक्षात्कार में प्रदीप भंडारी को बताया कि आज के दौर में सेना के बल पर भारत को झुकाया नहीं जा सकता। यदि कोई देश यह सोच रहा है तो वह बड़ी गलती कर रहा है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में यह करना संभव नहीं है।पाकिस्तान के बारे में एमजे अकबर ने बताया कि पाकिस्तान स्वयं ही अपनी विदेश नीति में फंस चुका है। और दुनिया उसे आज एक आतंकी मुल्क की तरह दिखती है।

भारत और मिडिल ईस्ट संबंधों के बारे में बताते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि केवल कच्चे तेल के आधार पर दोनों देशों के संबंध को देखना सही नहीं होगा। ईरान में भारत का चाबहार पोर्ट आपसी संबंधों में विपक्षी साझेदारी की गवाही देता है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest