Voice Of The People

बस्ती जिले में जन की बात ने किया जरूरतमंदों में राशन वितरण

नितेश दूबे,जन की बात

देशभर में इस वक़्त लॉक डाउन का माहौल चल रहा है और लॉकडाउन की वजह से लाखों की संख्या में लोग रोजगार गवा चुके हैं। जिसके बाद रोजी-रोटी पर भी उनके संकट आने लगा। लेकिन इस लॉक डाउन के दौरान जन की बात की टीम लगातार राशन और जरूरतमंदों को अन्य मदद भी उपलब्ध करा रहा है। आर्थिक सहायता से लेकर राशन किट, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी जन की बात कर रहा है। इस दौरान ही जन की बात की टीम को पता चला कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कुछ लोग राशन से वंचित रह गए हैं। उनके पास घर में राशन नहीं है जिस पर और पता चलते ही जन की बात की टीम ने बस्ती जिले में राशन का वितरण कराया। इसके साथ ही आगे भी अन्य मदद देने का भरोसा भी दिया।
https://twitter.com/jankibaat1/status/1266341589757988864?s=09
30 लोगों को दिया राशन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से खबर आई कि करीब 30 परिवार ऐसे हैं जो कि लॉक डाउन के दौरान अपना रोजगार गवा चुके थे। जिसके बाद उनकी रोजी-रोटी पर संकट आने लगा था। पता चलते ही जन बात की टीम ने इन सभी के लिए 15 दिन के का राशन किट भिजवाया सभी 30 परिवारों के लिए। ये ऐसे परिवार हैं जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है ताकि वह सरकार से राशन ले सकें। लेकिन जन की बात वेलफेयर फंड की मदद से इनके लिए राशन भिजवाया गया। इसके साथ ही जन की बात की टीम ने इनको भरोसा दिलाया कि आगे भी इनकी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा और आगे भी जरूरत पड़ी तो इनकी मदद की जाएगी।
हजारों लोगों की मदद
आपको बता दें कि जन की बात वेलफेयर फंड के माध्यम से जन की बात की टीम लगातार जरूरतमंदों को मदद मुहैया करा रही है। देश के हरेक हिस्से में जन की बात की टीम यह मदद पहुंचा रही है। अब तक 5000 से अधिक लोग जन की बात वेलफेयर फंड के माध्यम से मदद पा चुके हैं और आगे भी जन की बात की टीम यह जारी रखेगी।
जन की बात की टीम और उसके फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप भंडारी लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। जिस भी व्यक्ति को जैसी भी मदद चाहिए उसे पूरा किया जा रहा है।
आपके आस-पास भी किसी को मदद की जरूरत हो तो संपर्क करे- 8882333133
SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest