Voice Of The People

आज से अनलॉक की तरफ बढ़ा देश,जानिए आपको क्या छूट मिली और किस पर पाबंदी जारी रहेगी

आज से अनलॉक की तरफ बढ़ा देश,जानिए आपको क्या छूट मिली और किस पर पाबंदी जारी रहेगी

25 मार्च से ही देश में लॉक डाउन का दौर चल रहा है और 31 मई को लॉक डाउन 4 भी समाप्त हो गया। हालांकि लॉक डाउन को 30 जून तक और बढ़ा दिया गया लेकिन इसके साथ ही लोगों को कई शर्तों से मुक्त भी कर दिया गया। इसे नाम दिया गया अनलॉक 1.0। अनलॉक 1.0 का मतलब है कि देश में धीरे-धीरे फिर से गतिविधियों की शुरुआत करना। अनलॉक 1.0 में जनता को कई तरीके की छूट मिली और साथ ही कुछ पाबंदियां अभी भी जारी रहेंगी।

आइए आपको बताते हैं कि आज से आपको क्या-क्या छूट मिली और क्या-क्या पाबंदी अभी जारी रहेगी:-

फेस 1

सरकार ने फेस वन में बाजारों को खोले जाने का फैसला किया। इसके साथ ही सभी मॉल, होटल और रेस्टोरेंट भी 8 जून से खुल जाएंगे। साथ ही सभी जगहों पर सैनिटाइजर और मास्क पहनना भी जरूरी कर दिया गया है। 8 जून से सभी धार्मिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएगी कुछ शर्तों के साथ यानी 8 जून से सभी धार्मिक स्थल भी खोल दिए जाएंगे।

फेस 2 भी जल्द

सरकार जल्द ही फेस-2 पर भी निर्णय लेकर आएगी। फेस 2 में स्कूल ,कॉलेज, कोचिंग और अन्य ट्रेनिंग स्थान के खोले जाने का ऐलान किया जाएगा। हालांकि इस पर पहले राज्य छात्र-छात्राओं के माता-पिता से भी बातचीत करेंगे। साथ ही उनके लिए क्या सुरक्षा के इंतजाम हो सकते हैं उस पर भी विचार होगा। इसके बाद फेस टू की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसका ऐलान जुलाई में हो सकता है।

अंतिम में फेस 3

सरकार अंतिम में फेस 3 पर भी ऐलान करेगी। इसमें मेट्रो सेवा ,इंटरनेशनल फ्लाइट, सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे बड़ी राजनीतिक रैलियां और बड़े धार्मिक कार्यक्रम की बात कही गई है। इसमें थिएटर, बार और पार्क भी शामिल है। हालांकि इसकी तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन हालात का जायजा लेने के बाद सरकार जल्द ही फेस थ्री पर अपना फैसला लाएगी।

दफ्तरों के लिए निर्देश

अनलॉक 1.0 के साथ ही सरकार ने सभी कंपनियों और सरकारी दफ्तरों के लिए भी निर्देश जारी किया है। इसमें सरकार ने कहा है कि सभी कर्मचारी या अधिकारी अपने से दूसरे के बीच में 6 फीट की दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें। इसके साथ ही सरकार ने सभी कंपनियों के निर्देश जारी किया है कि अगर हो सके तो ज्यादातर कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दें। इसके साथ ही गाइडलाइन में कहा गया है कि सभी दफ्तर अपने कर्मचारियों और अधिकारियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूर करें।

बसों का संचालन शुरू

इसके साथ ही सरकार ने 1 जून से बसों के संचालन की भी इजाजत दे दी है। लेकिन इसका फैसला राज्य सरकारें करेंगी। हालांकि इसकी इजाजत 17 मई को ही सरकार ने राज्य सरकारों को दे दिया था। लेकिन कई राज्य एक जून से बस संचालन शुरू कर देंगे। इसमें यूपी भी शामिल है। यूपी के परिवहन मंत्री ने बताया है कि 1 जून से सरकारी व गैर सरकारी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही सुरक्षा का भी परिवहन निगम ख्याल रखेगा। इसके साथ ही अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए आपको किसी भी पास की जरूरत नहीं होगी।

रात्रि कर्फ्यू जारी

इसके साथ ही सरकार ने गाइडलाइन में कहा है कि रात का कर्फ्यू पूरे देश में 30 जून तक जारी रहेगा। हालांकि इसके समय में कमी की गई है। पहले रात्रि कर्फ्यू सुबह 7 बजे तक जारी रहता था। लेकिन अब रात्रि कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर प्रतिबंध भी जारी रहेगा।

 

Pic courtesy- Hindustan times

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest