Voice Of The People

ऐसे हुआ गैंगेस्टर अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार, देखिये गिरफ्तारी से जुड़ी ये 5 बड़ी बातें

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे बृहस्पतिवार को सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे कि विकास दुबे कानपुर प्रकरण मामले में मुख्य आरोपी है जिसमें उसने आठ पुलिसकर्मियों की तरीके हत्या की थी। विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश बनाई जा रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस उसे पकड़ने में पूरी तरह नाकाम रहती है और वह पहले फरीदाबाद और फिर उज्जैन भी पहुंच जाता है। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। इसके बाद कहा जा रहा है कि विकास दुबे उज्जैन मंदिर महाकाल के दर्शन के लिए जाता है। आम लोगों की तरह वह भी ₹250 का एक टिकट लेता है और दर्शन करके वापस लौटता है। इस घटना के बाद वह खुद ही वहां पर चिल्लाता है मैं ही हूं कानपुर पुलिस वालों का हत्यारा । इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस उसे गिरफ्तार करती है। आपको बता दें कि विकास दुबे को गिरफ्तार करके उसे महाकाल थाने लेकर गई है। यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा।

कुल 5 साथी ढेर
आपको बता दें जबसे कानपुर प्रकरण मामला हुआ है तब से ही पुलिस विकास दुबे के साथी को ढूढ़ कर एंकाउंटर कर रही है। घटना के बाद उसके दो साथी प्रेम प्रकाश पांडे और अतुल दुबे का पुलिस ने इनकाउंटर कर दिया। कल पुलिस ने उनके सबसे करीबी साथी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया। आज सुबह भी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने उसके दो साथी बबुआ दुबे और प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर किया।

आपको बता दें कि कल जब पुलिस ने अमर दुबे का एनकाउंटर किया था तब उसकी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया था। अमर दुबे की शादी 9 दिन पहले ही हुई थी यानी वारदात से 2 दिन , लेकिन दबिश बनाने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था।

SHARE

Must Read

Latest